हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गुरुवार को 10 मरीजों में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई है। यह रिपोर्ट गांव व हापुड़ नगर के पॉश इलाकों से है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार भीगेपुर धौलाना में एक, सुभाष नगर हापुड़ में चार, तारामिल हापुड़ में दो, बुर्ज मौहल्ला हापुड़ में एक, इंद्रगढ़ी हापुड़ में एक, सीखैड़ा हापुड़ में एक कुल मिलाकर दस मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। (ehapurnews.com)
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित इलाकों को कंटेनमेंट ज़ोन व बफर ज़ोन घोषित किया है। प्रभावित इलाकों में मैजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारी की नियुक्ति कर इलाकों को सील किया गया है। प्रभावित इलाकों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों के आवागमन व व्यापारिक गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गाईडलाइन का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में अब तक 960 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
ये भी देखें: हापुड़ में पुलिस ने गरीब का ठेला पलटा:
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106:

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950:

























