हापुड़, सीमन : उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों की सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं जिसने अपराध के जरिए अथाह सम्पत्ति इक_ा की हैं। इससे हापुड़ भी अछूता नहीं है।
खुफिया तंत्र हापुड़ में ऐसे लोगों की कुंडली खंगालने में जुटा है जो कुछ वर्ष पहले तक दाने-दाने को मोहताज थे और अब एशो आराम की जिंदगी जी रहे है। ऐसे लोगों में हापुड़ के क्रिकेट सटोरिए, प्रोपर्टी के धंधेबाज, गरीबों का निवाला डकारने वाले, अवैध सट्टेबाज, जुआ संचालक, शराब माफिया, डकैती के जेेवरात खरीदने वाले आदि शामिल हैं। आरोपियों के बैक खाते, रजिस्ट्री दफ्तर से प्रोपट्री की खरीद-बेच, परिवहन दफ्तर से लग्जरी कारों का ब्यौरा, विदेश यात्राओं का ब्यौरा, पुलिस में दर्ज अपराध,परिवार के सदस्यों पर शस्त्र संख्या आदि का विवरण जुटाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि एक दर्जन लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। इस गठजोड़ में शामिल अफसर भी बच नहीं पाएंगे।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-

Veg Grill अब दे रहा है FREE HOME DELIVERY. अभी कॉल करें:

























