हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के अंत्योदय कार्ड धारकों की एक बार फिर मौज आ गई है जिन्हें राशन, तेल, चना और नमक के साथ तीन-तीन किलो चीनी निशुल्क दी जाएगी. जल्द ही शासन से चीनी मिल जाएगी जिसके बाद वितरण की तारीख निर्धारित की जाएगी. अप्रैल, मई और जून की एक-एक किलो के हिसाब से तीन किलो चीनी का वितरण इसी महीने किया जाएगा.
आपको बता दें कि पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों में यूनिट के हिसाब से राशन का निशुल्क वितरण किया जा रहा है. ऐसे में प्रति कार्ड एक-एक किलो नमक, चना और रिफाइंड दिया जा रहा है. अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी भी उपलब्ध कराई गई है जो जल्द ही वितरित की जाएगी.























