हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बाइक चोर गिरोह जनपद हापुड़ का पीछा नहीं छोड़ रहे है। एक बाइक चोरी होने की फिर खबर मिली है। इससे पहले भी अनेक बाइक चोरी होने की सूचना मिल चुकी है। कोतवाली पिलखुवा के गांव गालंद से जितेंद्र की बाइक चोरी चली गई। इस घटना से यह संकेत मिलता है कि बाइक चोर गिरोह ने ग्रामीण इलाकों की ओर भी मुंह मोड़ लिया है।























