👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सोमवार की रात को जबरदस्त जाम लग गया. आपको बता दें कि बुलंदशहर रोड पर तहसील चौराहे के पास बुलंदशहर से हापुड़ आने वाले रास्ते पर जगह-जगह सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके चलते हापुड़ से बुलंदशहर वाले रास्ते पर दोनों ओर का ट्रैफिक निकाला जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. कुछ ऐसी ही तस्वीर नजर आई सोमवार की रात को जब वाहन रेंगते हुए नजर आए.
































