हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-27 के चैनापुरी इलाके में लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है। नालियों के माध्यम से गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों पर तैर रहा है। इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि चैनापुरी में क्या हाल है गंदगी का। इस गंदगी में मक्खी-मच्छर पैदा हो रहे है और बदबू के मारे सांस लेनी भी दूभर है।
चैनापुरी के लोग बताते है कि कूड़ा-करकट व गंदगी से नालियां अटी पड़ी है जिस कारण गंदा पानी नहीं निकल पाता है और सड़कों पर तैरने लगता है। नागरिकों ने सम्पूर्ण इलाके में सफाई अभियान चलाने की मांग की है।























