हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को महिला थाना प्रभारी समेत तीन महिला उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर दीपक भूकर ने तीनों महिला दरोगाओं के कंधे पर तीसरा स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी.

























