हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बिजली चोरों के खिलाफ बिजली विभाग का अभियान जारी है. शनिवार को हापुड़ में ऊर्जा निगम की टीम ने विजिलेंस के साथ मिलकर हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर छापामारी करते हुए 150 घरों की चेकिंग की और बिजली चोरी करने वाले 17 लोगों पर कार्रवाई की. बुलंदशहर रोड पर आवास विकास कॉलोनी, नवाजीपुरा में ऊर्जा निगम की टीम ने दिन निकलते ही चेकिंग अभियान चलाया और बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
इस दौरान एसडीओ यसेंन्द्र कुमार, जेई विजिलेंस विजय यादव, इंस्पेक्टर विजिलेंस मुमताज खान, जेई हृदय शंकर, टीजी टू महेंद्र, रविकांत, यशवंत और लाइनमैन मौजूद रहे. बता दें कि जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर बिजली चोरों के खिलाफ बिजली विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया हुआ. इसी कड़ी में शनिवार को दिन निकलते ही छापामार कार्रवाई करते हुए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी और 17 पर शिकंजा कसा.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542



























