👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव गोंदी में अवैध रूप से मंगूरा मछली का पालन किया जा रहा था जिसकी सूचना पाकर हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और प्रतिबंधित मंगूरा मछली पालने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी.
बता दें कि देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में अवैध रूप से मंगूरा मछली का पालन किया जा रहा था. कुछ मुनाफाखोर प्रतिबंध के बावजूद एक तालाब बनाकर मछली का पालन कर रहे थे जिसकी सूचना पाकर सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी. एसडीएम दिग्विजय सिंह का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि मंगूरा मछली पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती है जिसके चलते यह प्रतिबंधित है.























