हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे बासिद प्रधान पर गाजियाबाद प्रशासन ने गुंडा एक्ट लागू किया है और साथ ही छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है. यदि बासिद प्रधान गाजियाबाद में दिखाई दिए तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देगी. बासिद प्रधान पर आरोप है कि चुनाव के दौरान उन्होंने मारपीट, गड़बड़ी और जानलेवा हमले किए. बासिद प्रधान पर पांच मुकदमें गाजियाबाद के मसूरी थाने में दर्ज हैं.
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626
























