हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों पर छिजारसी टोल के प्रबंधक द्वारा कराई गई मारपीट व तोड़फोड़ की रिपोर्ट पर रोष व्यक्त करते हुए दर्ज रिपोर्ट को निरस्त करने की मागं की है।
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा, आरएलडी के शिवकुमार चौधरी, हेमंत मिश्रा, प्रदीप शर्मा आदि गुरुवार को हापुड़ पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ऊन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकद्दमें वापिस लेने की मांग की है।
बता दें कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गत दिनों छिजारसी टोल पर किसानों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया थ जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
टोल प्रबंधक ने संगठन के पदाधिकारियों के विरुद्ध टोल पर यातायात जाम करने, तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोप में संगठन के करीब 20 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संगठन ने दर्ज रिपोर्ट को वापिस लेने की मांग की है।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711




















