हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता दल जनपद हापुड़ ने देश में बढ़ती हुई महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए गुरुवार को हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रुपम को एक 9 सूत्री ज्ञापन दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरि ने कहा कि उपभोक्ता सामग्री के दामों में निरंतर तेजी ने नागरिकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है और महिलाएं, किसान, मजदूर, व्यापारी व उद्यमी तथा छात्र परेशान है। भारतीय जनता दल ने महंगाई रोकने हेतु कारगर कदम उठाने की मांग की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरी व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के वीरेंद्र सिंह, रामानंद शर्मा, विशाल शर्मा गुरुवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी मेधा रुपम को दिया। उनकी प्रमुख मांगें है कि पैट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के दामों को कम किया जाए।, बिजली बिल की बढ़ोत्तरी के कारण जनता परेशान है तथा बिजली की दर कम की जाए।, बंद उद्योगों को पुनः चलाने के लिए उन उद्योगकर्ताओं को प्रोत्साहन दिया जाए ताकि बेरोजगार हुए लोगों को पुनः रोजगार मिल सके।, बेरोजगारों को नौकरी दी जाए।, किसानों को गन्ने का भुगतान कराया जाए।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























