👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पड़ोसी जनपदों में कोविड के मिल रहे मरीजों ने जनपद हापुड़ के लोगों की नींद उड़ा दी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मास्क की अनिवार्यता को फिर से लागू कर दिया है, परंतु लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं लेते।
अब जनपद की पुलिस लोगों को मास्क के प्रति जागरुक करने के लिए सड़क पर उतरी है। पुलिस ने जगह-जगह लोगों को मास्क वितरित किए और मास्क के प्रति लोगों को जागरुक किया।
सीओ ट्रैफिक स्वयं सड़क पर उतरी और लोगों को मास्क वितरित किए और साथ ही उन्हें मास्क लगाने के फायदे गिनाए।




























