हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के व्यापारी नेता संजय अग्रवाल को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले विराट वैश्य सम्मेलन की समिति का सदस्य बनाया गया है.
बता दें कि 5 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसके चलते राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल ने व्यापारी नेता संजय अग्रवाल को सम्मेलन की संचालन समिति का सदस्य बनाया है. समिति की एक बैठक 30 अप्रैल को दिल्ली के वझीलपुर में आयोजित होगी जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा जिसमे हापुड़ के संजय अग्रवाल भी हिस्सा लेंगे.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























