👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह हापुड़ जनपद के धौलाना में स्थित राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान कंदौला में पहुंचे जहां केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने अप्रेंटिसशिप मेले का शुभारम्भ किया। मेले में सैकड़ो की संख्या में बेरोजगार युवा पहुँचे जहां विभिन्न कम्पनियों से उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किया गए। केंद्रीय मंत्री जरनल वीके सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह का अभियान चलाकर उनके कौशल का विकास कर रही है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
वही मेले में पहुँचे युवाओ का कहना है कि सरकार युवाओ के लिए अनेक काम कर रही है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर भी मौजूद थे।




























