हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को किसान दिवस में किसानों को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए कृत संकल्प है और जिला प्रशासन किसानों से बातचीत के लिए हर वक्त तैयार है।हापुड़ क्लैक्टरेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानू के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण व प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुर्जर ने नव नियुक्त ज़िलाधिकारी का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।किसानों ने एक 6सूत्री मांग पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने मांग की है कि ज़िले की दोनों गन्ना मिलों से किसानों के गन्ना भुगतान कराया जाए।गाँवों में आवारा पशुओं के द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुक़सान को रोका जाए।ज़िले के कई नहरों व माईनरो में पानी नहीं पहुँच रहा है पानी की व्यवस्था हो। गेहूं की बिक्री के लिए अधिकारियों द्वारा किसानों को परेशान करना बंद हो।सिंचाई विभाग के कार्यालय में अधिशासी अभियंता हमेशा अनुपस्थित रहते हैं।मेरठ से गढ़ रोड चौडीकरण में ग्राम पोपाई का प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग टूट गई है नयी जगह अभी तक चिन्हित नहीं की गई है।
किसान दिवस हर महीने के तीसरे बुधवार को ज़िले में किसान दिवस आयोजित किया जायेगा उसमें जो भी अधिकारी गैर हाज़िर रहे उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाये ज़िलाधिकारी ने सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया ।
पवन हूण ज़िलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू राजेंद्र गुर्जर प्रदेश प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन भानू राजबीर भाटी,मनोज प्रधान, नानक चन्द शर्मा ,रोहतास प्रधान दयाप्रकाश दिनेश खेड़ा , शास्त्री ओमप्रकाश त्यागी सहित अनेक किसान उपस्थित थे।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























