VIDEO: नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण ही प्राथमिकताः डीएम










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की नव आगुन्तक जिलाधिकारी मेधा रुपम ने मंगलवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट सभागार मे कहा कि उनका प्राथमिकता केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रमुख से लागू करना है और उसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। जनपद में नागरिकों को सुरक्षा मुहैय्या कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का निबटारा किया जाएगा। सरकारी योजनाओं को कार्यान्वित करने में लापरवाह अफसरों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी मेधा रुपम मंगलवार की दोपहर जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सरकारी भूमि पर कुंडली मारे बैठे लोगों के कब्जे से भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा और भूमाफियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्य दिवस में सभी विभागों के अफसर व कर्मचारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनकर उनका निबटारा करेंगे और गैर हाजिर कर्मियों का एक दिन का वेतन कटेगा। अगले दस दिन में जनपद के सभी विभागों के दफ्तर सीसीटीवा से लैस होंगे और जिन दफ्तरों में सीसीटीवी नहीं लगेंगे उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। गांवों में चौपाल लगा कर ग्रामीण समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। सभी अफसर व कर्मचारी सरकारी मोबाइल नम्बर चालू रखेंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे।







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!