हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के एस एस वी पी जी कालेज के भौतिक विज्ञान विभाग में क्वांटम भौतिकी विषय पर मंगलवार को प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। आयोजन सचिव डॉ सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में परास्नातक के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
प्रश्नोत्तरी में समय आधारित परटर्बेशन सिद्धांत, फर्मी गोल्डन नियम, आइंस्टीन गुणांक, संक्रमण प्रायिकता, आदि शीर्षक के प्रश्नो को शामिल किया गया।
इस दौरान डाॅ रिषिपाल सिंह, डाॅ सतेन्द्र पाल सिंह, डाॅ देवेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ लक्ष्मण सिंह गौतम , अनुराग भटनागर, योगेन्द्र कुमार तथा राखी शर्मा, मानसी त्यागी, नेहा, मुस्कान, शुभम, तुषार, उज्जवल, शिवांगी, मुकुल, आनिस, मोनिका, आकाश आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093
























