हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में तपती भीषण गर्मी में अप्रैल माह में पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए है और पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसका कारोबार पर बुरा असर पड़ा है।
भीषण गर्मी के कारण सड़कें उबल रही है। जरुरतमंद वाहनों व लोगों का सड़कों पर ही मजबूरी में निकलना हो रहा है। सड़क से गुजरने वाला शायद ही कोई राहगीर ऐसा बचा हो जो मुंह को कपड़े से ढक कर न निकल रहा हो। हापुड़ के बाजारों में सन्नाटा छाया रहता। दोपहर के वक्त को दुकानदार ग्राहकों के अभाव में बैठे हुए उंघते रहते है। चिकित्सकों ने लोगों को परामर्श दिया है कि वे आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकले और नींबू पानी, ग्लूकोज आदि का सेवन करते रहे। बच्चों को हिट स्टाक से बचाकर रखे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























