हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के मुख्य मार्गों पर दौड़ने वाले लग्जरी वाहनों में करीब एक दर्जन ऐसे वाहन है जिनपर विधायक लिखा है। इन वाहनों की न तो कभी पुलिस ने और न ही ट्रैफिक पुलिस ने जांच की है। जनपद में भाजपा के तीन विधायक है। जनपद हापुड़ नंबर के ही तीन से अधिक वाहनों पर विधायक लिखा होने से लोग असमंजस में है।
लोगों का कहना है कि दर्जनों लग्जरी वाहनों पर विधायक लिखा होने से इस बात की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि इनसे असामाजिक गतिविधियां हो रही है। नागरिकों ने विधायक लिखे वाहनों की जांच करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700
























