VIDEO: जैन अनुयायियों ने भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जैन धर्म के चोबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार को यहां धूमधाम मनाया गया। कसेरठ बाजार स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में सैकड़ों जैन धर्म के अनुयायियों ने पूजा-अर्चना की। जैन परिवारों ने अपने घरों की छतों पर जैन पताका लगाई, घरों में रंगोली बनाई तथा प्रकाश से घरों को सजाया गया। श्री दिगम्बर जैन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से पालकी यात्रा का प्रारंभ हुआ। भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को चांदी की पालकी में रख कर शोभा यात्रा निकाली गई। जो कसेरठ बाजार, कोठी गेट, अतरपुरा चौपला, गोलमार्किट, सर्राफा बाजार, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, बाजार बजाजा होते हुए मंदिर जी पर समाप्त हुई। भारी संख्या में जैन धर्म के पुरुष, महिलाएं तथा बच्चे पीत वस्त्र धारण करके नंगे पैर पालकी यात्रा के साथ भगवान महावीर स्वामी की जय, जियो और जीने दो, अहिंसा परमों धर्मः का उदधोष करते हुए चल रहे थे। बाजे वाले धार्मिक धुन बजा रहे थे। पालकी यात्रा के मंदिर जी पर पहुंचने पर वात्सलय भोज का आयोजन किया गया। मंदिर के बाहर ठंडाई वितरित की गई। इस अवसर पर जैन धर्म के अनुयायियों ने महावीर स्वामी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। पालकी यात्रा का मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जैन समाज के अनुयायी अनिल कुमार जैन, नितिन जैन, अशोक जैन, सुशील जैन, सुरेश चंद्र जैन पत्रकार भुवन जैन, विकास जैन, आकाश जैन, सुधीर जैन, पुलकित जैन, तुषार जैन, रेणुका जैन,नीतू जैन, भावना जैन शिल्पी जैन, राजेश जैन, मनोज जैन आदि उपस्थित थे।







Related Posts

33 लाख से नहीं भरा दहेज लोभियों का पेट, 15 लाख और मांगे

🔊 Listen to this 33 लाख से नहीं भरा दहेज लोभियों का पेट, 15 लाख और मांगे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी…

Read more

घर के बाहर युवक का शव मिलने से मची सनसनी

🔊 Listen to this घर के बाहर युवक का शव मिलने से मची सनसनी हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

33 लाख से नहीं भरा दहेज लोभियों का पेट, 15 लाख और मांगे

33 लाख से नहीं भरा दहेज लोभियों का पेट, 15 लाख और मांगे

घर के बाहर युवक का शव मिलने से मची सनसनी

घर के बाहर युवक का शव मिलने से मची सनसनी

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ
error: Content is protected !!