हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत के संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा, पार्टी पदाधिकारियों सहित हापुड़ ब्लॉक के ग्राम मीरपुर कलां में पार्टी के मेरठ मंडल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित सागर के आवास पर पहुंचे जहां पर बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती, कार्यक्रम का आयोजन अमित सागर अध्यक्ष मेरठ मंडल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने किया।
जयंती कार्यक्रम में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने बाबा साहेब की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित किए। उपस्थित सभी जनों को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि ब्रिटिश शासन के पश्चात भारत 1947 में आजाद हुआ जिसके बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में भारतीय संविधान का रचा। भारतीय संविधान के अनुरूप की देश दिन प्रतिदिन निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है जिसका श्रेय देश के अमर शहीदों एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जाता है।
कार्यक्रम संयोजक अमित सागर ने वहां पहुंचे सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंडित आशीष शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष, पंडित लोकेश शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी, पंडित अजय शर्मा जिला अध्यक्ष, सोनू गौतम जिला सचिव, अनिल प्रधान, सत्यवीर सिंह, विनीत कुमार, मामचंद, कुमारपाल, अंशु सिंह जाटव, आशीष जाटव, मास्टर करतार सिंह, मुकुल जाटव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























