हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार की रात को पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पार्टी के जिला अध्यक्ष और पुलिसकर्मियों में हाथापाई हो गई. मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे, हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया. पुलिस ने जिला अध्यक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. मामला हापुड़ कोतवाली के पक्का बाग चौराहे का है जहां पुलिस चेकिंग कर रही थी.
आम दिनों की तरह पुलिस हापुड़ के विभिन्न इलाकों में चेकिंग कर रही थी. हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने नेता रितिक की बाइक की चाबी निकाल ली. इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया. इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच हाथापाई शुरू हो गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया. पुलिस ने रितिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. इसी बीच कोतवाली में नेताओं का जमघट लग गया. पुलिस मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है.
































