👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित होम डेकोर की एक फैक्ट्री में सोमवार की देर रात आग लग गई. संदिग्ध परिस्थितियों में लगी फर्नीचर फैक्ट्री में आग ने लाखों का नुकसान कर दिया. मामले की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान लाखों का माल जलकर राख हो गया.
बता दें कि मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी सुमित रस्तोगी मेरठ रोड पर स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने एक फर्नीचर की फैक्ट्री है जहां पर सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस दौरान लाखों का माल जलकर राख हो गया.
































