👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की सुबह प्रभावित हो गई. केबल बॉक्स फटने के चलते हापुड़ के सर्राफा बाजार, कोठी गेट, पुराना बाजार आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई. एसडीओ यसेंन्द्र कुमार ने बताया कि केवल बक्सा फट कर नाली में गिर गया है जिसे निकालकर सुखाने के बाद ठीक किया जाएगा. इस दौरान लगभग दो घंटे का समय लग जाएगा जिससे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश में विद्युत कर्मी लगे हुए हैं. बता दें कि केबल बक्सा सुबह करीब दस बजे फटा था जिससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई और लोगों को इस दौरान गर्मी का सामना करना पड़ा. उम्मीद है कि शाम लगभग 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु हो जाएगी.






























