हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार की शाम को 13 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्राप्त हुई। इससे पूर्व आज ही के दिन 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। यानी की रविवार के दिन 23 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिनमें सर्वाधिक संख्या आठ बाबूगढ़ से हैं।
सूत्रों के अनुसार राणा पट्टी पिलखुवा से एक, धौलाना ब्लॉक के गांव सोलाना से एक, श्रीनगर हापुड़ से चार, लज्जापुरी हापुड़ से एक, संजय विहार कॉलोनी हापुड़ से एक, सिम्भावली ब्लॉक के गांव सरावनी से एक, कोठीगेट हापुड़ से एक, बाबूगढ़ से 8, चाह डिब्बा पिलखुवा से दो, पन्नापुरी हापुड़ से दो, भैना गढ़मुक्तेश्वर से एक यानी की रविवार को जनपद हापुड़ में कोरोना से संक्रमित 23 मरीज मिले हैं। (ehapurnews.com)
कस्बा बाबूगढ़ में लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों की संख्या एक चिंता का विषय है। नागरिक बाबूगढ़ में कोरोना संक्रमण के फैलाव के लिए नगर पंचायत बाबूगढ़ को दोषी ठहरा रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी के बीच चल रही खीचतान के कारण कस्बे में सैनिटाइजेशन नहीं हो पा रहा है।
समाजसेवी स्व. श्री राजकृपाल जी के द्वितीय स्मृति दिवस पर श्रद्धासुमन:

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:























