👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार आवासीय योजना में रिक्त दो मंजिले, तीन मंजिले, चार मंजिले, पीडब्लूएस, एलआईजी, एमआईजी भवनों तथा प्रीत विहार योजना द्वितीय आदि में भवनों के पंजीकरण की तिथि को एचपीडीए ने बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। पंजीकरण की यह अवधि इससे पहले 31 मार्च थी। लोगों की सुविधा को देखते हुए। एचपीडीए ने यह फैसला लिया है जहां पहले आओं, पहले पाओं के आधार पर भवनों का पंजीकरण किया जाएगा।




























