हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन द्वारा हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मौहल्ला मजीदपुरा, कोटला मेवतियान, करीमपुरा, शिवदयाल पुरा, अली नगर, फिरोज बिल्डिंग, त्रिलोकपुरम, रफीक नगर, राजीव विहार, सैनी नगर, ईदगाह रोड व दिल्ली रोड को अनसील करने के बाद जिला प्रशासन ने बुलंदशहर रोड पर स्थित बाजारों को भी आज से खोलने की अनुमति दी है।
जानिए किस दिन किस ओर की खुलेंगी दुकान:
जिला प्रशासन के अनुसार तहसील चौपला से बुलंदशहर की तरफ जाने वाले बाई ओर का बाज़ार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक, तहसील चौपला से बुलंदशहर की तरफ जाने वाले दाई और का बाजार मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त मौहल्लों में स्थित दुकानें, मौहल्ले में प्रवेश से दाई ओर स्थित दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को तथा बाई ओर स्थित दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। (ehapurnews.com)
रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950:

























