👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली के मौहल्ला चमरी में दबंगों ने चाचा– भतीजे के साथ बुरी तरह मारपीट कर चोटिल कर दिया और उनकी साइकिल भी तोड़ डाली।
चमरी के नीरज कुमार व अपने चाचा के साथ साइकिल पर जा रहे थे कि किन्ही लोगों से कहासुनी हो गई जिस कारण नीरज व उसका चाचा चोटिल हो गए। दबंगों ने उनकी साइकिल को भी तोड़ डाला। नीरज ने चमरी के ही तीन सगे भाइयों जग्गू, बिट्टू व दिनेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।




























