हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने दो शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए कीमत की दो भैंस, 15 हजार रुपए नकद, पशु चोरी की घटना में इस्तेमाल होने वाली बुलेरो पिकअप और एक अवैध असलहा बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी गाजियाबाद के थाना मसूरी निवासी जमालुद्दीन और बिल्लू हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस चुके हैं.
बता दें कि आरोपी पशु चोरी की घटना को अंजाम देते थे. हाल ही में उन्होंने उपेड़ा के प्रधान अमरपाल और बागड़पुर निवासी पप्पू नेत्रपाल के घर के आंगन में बंधी भैंसों को चुराया था. पुलिस ने नेत्रपाल और अमरपाल की एक-एक भैंस को बरामद किया है. पुलिस ने आरोपियों से बोलेरो पिकअप, असलहा और 15 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
































