हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने दोस्त पर धोखे से किन्नर बनाने का आरोप लगाया है. आरोप है कि पीड़ित के दोस्त ने उस नौकरी लगवाने का झांसा दिया और अपने साथ मध्यप्रदेश ले गया. जहां उसने किन्नरों को एक लाख रुपए में पीड़ित को बेच दिया और गलत काम करने का दबाव बनाया. किसी तरह मौका पाकर पीड़ित भागकर हापुड़ लौट आया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.
आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का आरोप है कि उसका दोस्त उसे नौकरी दिलाने के लिए अपने साथ मध्य प्रदेश के सोहपुर ले गया जहां उसने युवक को किन्नरों को एक लाख में बेच दिया. किन्नरों ने इस दौरान पीड़ित के साथ मार पिटाई की और नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और गुप्तांग काट दिया. जब पीड़ित को होश आया तो वह तड़प उठा और किसी तरह भागकर वापस हापुड़ पहुंचा.
पीड़ित का कहना है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं. वह न्याय के लिए यहां-वहां भटक रहा है. उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर निष्पक्ष जांच की मांग की है.
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099
























