👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पास के गांव असौड़ा में स्थापित अस्थाई गौशाला में मानक विपरीत गायों को चारा देने से खफा ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एस.डी.एम हापुड़ को एक ज्ञापन दिया।
गांव असौड़ा के ललित त्यागी, रोहित त्यागी, शिवम, अनिल आदि युवा ग्रामीणों ने जब सोमवार को देखा कि अस्थाई गौ आश्रय स्थल असौड़ा में गौवंश को हरे चारे के स्थान पर सूखा चारा दिया जा रहा है और वह भी रोजाना नहीं। गौवंश भूखे है और गंदगी में रह रहे है तो ग्रामीण भड़क उठे और प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों के मुताबिक गौशाला में करीब दो दर्जन गौवंश है।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को इस सम्बंध में एक ज्ञापन दिया और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम हापुड़ ने बीडीओ को जांच के आदेश दिए है।






















