हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने पुनः विजयी होने पर मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल से उनके मेरठ स्थित निवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने विधायक विजयपाल आढ़ती को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये जीत भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा मोदी व योगी की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के परिणामस्वरूप मिली जीत है। उन्होंने कहा कि अब पुनः क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। इस अवसर पर हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, विनीत दीवान, अमरजीत सिंह, प्रवीण सिंहल, महेश तोमर, सुनील वर्मा, राहुल चट्टा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा रोमी, सचिन सिरोही, प्रवीण शर्मा, तुषार अग्रवाल, हेमंत सैनी, मोनू सैनी, पंकज चौधरी, कुनाल चौधरी, अजय गुप्ता गोपी तथा गोपाल शर्मा उपस्थित रहे।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380






























