👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव हरसिंहपुर में दहेज के कथित लालचियों ने अपनी बहू को जला कर मार डाला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। पुलिस के अनुसार थाना बी.बी. नगर के गांव अहमदानगर की निशा का विवाह गांव हरसिंगपुर के सचिन के साथ हुआ था। निशा के ससुरालिए दहेज की मांग को लेकर बहू को प्रताड़ित करते थे। और ताने मारते थे। दहेज के कथित लालचियों ने बुधवार को निशा की पीट-पीट कर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया। निशा के भाई ने उसके पति, सास व ससुर के विरुद्ध दहेज के हत्या करने के आरोप में थाना हाफिजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में हैं।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























