हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों के चुनाव में कांग्रेस की सबसे ज्यादा मिट्टी पलीत हुई है। धौलाना से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद शर्मा, हापुड़ से भावना वाल्मीकि और गढ़मुक्तेश्वर से आभा चौधरी सम्मानजनक मत भी प्राप्त नहीं कर सके और तीनों प्रत्याशी अपनी जमानत भी खौ बैठे। तीनों प्रत्याशियों में से कोई भी प्रत्याशी प्राप्त मतों से जमानत नहीं बचा पाए। धौलाना विधानसभा सीट अरविंद शर्मा 2263 मत प्राप्त कर पांचवे स्थान पर, हापुड़ विधानसभा सीट से भावना वाल्मिकी 3171 मत लेकर चौथे स्थान पर, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आभा चौधरी 1646 मत लेकर पांचवें स्थान पर रही। कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त मत विजयी प्रत्याशियों व सपा तथा बसपा प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त मतों के मुकाबले शून्य समान हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की हार के मुख्य कारण संगठन का कमजोर होना, भीतरघात तथा लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा बेअसर रहा। साथ ही मतदाताओं ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को ही नकार दिया।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041































