हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम व ट्रेडमार्क एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने इस दौरान पिलखुवा के जवाहर बाजार में स्थित साड़ी संसार कपड़े की दुकान के मालिक अरुण गुप्ता पुत्र नंदकिशोर निवासी कवि नगर गाजियाबाद तथा बाजार बजाजा पिलखुवा में स्थित श्री लक्ष्मी साड़ी की दुकान के मालिक विवेक गोयल पुत्र आरपी गोयल निवासी वैष्णों कॉलोनी पिलखुवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अरुण और विवेक पर नामचीन कंपनी का नकली माल बेचने का आरोप है.
बता दें कि एक नामचीन कंपनी के अधिकारी महाराष्ट्र निवासी मोहम्मद आकिब को सूचना मिली कि उनकी कंपनी के नाम पर नकली माल ग्राहकों को बेचा जा रहा है. इसके बाद वह पिलखुवा थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया. पुलिस ने इस दौरान पिलखुवा के जवाहर बाजार में स्थित साड़ी संसार और बाजार बजाजा में स्थित श्री लक्ष्मी साड़ी की दुकान पर छापा मारा जहां से पुलिस ने चेकिंग के दौरान नकली माल बरामद किया. पुलिस ने साड़ी संसार से तीन थान लगभग 74 मीटर तथा श्री लक्ष्मी साड़ी से चार अध कटे थान बरामद किए हैं जिनमें से सैंपल निकालकर शेष कपड़ों को सील किया गया है. पुलिस ने नामचीन कंपनी के नकली माल बेचने के आरोप में दुकान के मालिक विवेक गोयल और अरुण के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत कार्रवाई की है. बता दें कि पुलिस की इस कार्रवाई से हापुड़ तक हड़कंप मच गया है.
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586





























