बदमाशों की धरपकड़ के लिए गठित गरुण वाहिनी दस्ता










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बदमाशों पर नकेल कसने और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गरुण वाहिनी दस्ते का गठन करने का फैसला लिया है. वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए गरुण वाहिनी टीम का गठन किया गया है. जनपद हापुड़ के नौ थानों के लिए गरुण वाहिनी की एक एक टीम का गठन किया गया है. हर एक टीम में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी शामिल होंगे. गरुण वाहिनी में तैनात पुलिसकर्मी तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे.
टीम के सभी पुलिसकर्मी हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, आधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे. साथ ही वरुण वाहिनी दस्ते के सिपाहियों को वायरलेस ब्लूटूथ दिया जाएगा जिससे वह आसानी से कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकें. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह टीम लूटपाट वाले स्थानों पर बाइक पर मुस्तैद रहेगी और साथ ही टीम के सदस्य तेज बाइक चलाने में माहिर हैं जो कि बदमाशों का पीछा कर उन्हें धर दबोचेंगे. गरुण वाहिनी दस्ते की निगरानी क्षेत्राधिकारी करेंगे जिसका नोडल अधिकारी एएसपी को नियुक्त किया गया है.

येे भी पढ़ेः- VIDEO: HPDA के इंजीनियरों की शह पर अवैध निर्माण

Techno Blast के लिए FREE में रजिस्ट्रेशन: 8279806606







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!