👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वॉर्ड नंबर- 36 के मौहल्ला चाह कमाल पुराना बाजार में किन्हीं कारणों से पुलिया का कुछ हिस्सा टूट गया जिससे सरिया बाहर आ गया है। इस सरिये से कई लोग चोटिल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि विभाग इस ओर ध्यान दें।
बता दें कि हापुड़ के मौहल्ला चाह कमाल पुराना बाजार में एक गली की सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह हिस्सा सड़क के मोड़ पर ही टूटा है जिससे सरिया बाहर निकल आया है। इस सरिये में हाल ही में दो बच्चे भी फंस कर चोटिल हो गए। मोड़ पर होने की वजह से चालकों को वाहन मोड़ने पर समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बाइक सवारों के पैर भी यहां उलझ जाते हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958






























