हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट का चुनावी किला फतह करना भाजपा की प्रतिष्ठान का प्रश्न बना है और भाजपा प्रदेश हाईकमान ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है। धौलाना विधान सीट स्वतंत्र रुप से वर्ष-2012 में अस्तित्व में आई थी और सपा के धर्मेश तोमर विजयी हुए थे। वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के असलम चौधरी विजयी हुए थे।
वर्ष-2022 के चुनाव में धर्मेश तोमर भाजपा के टिकट पर तथा असलम चौधरी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में है। कांग्रेस से अरविंद शर्मा, बसपा से बासिद अली भी भाग्य आजमा रहे है। एआईएमआईएम के हाजी आरिफ, सहित कुल 13 प्रत्याशी मैदान में है।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र जनपद हापुड़ व गाजियाबाद में है। भाजपा प्रदेश हाईकमान हर हाल में धौलाना सीट को फतह करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, परंतु सपा की पृष्ठ भूमि वाले भाजपा प्रत्याशी को पुराने भाजपाई व संघ कार्यकर्ता पचाते हुए दिखाई नहीं पड़ रहे। चुनावी भवंर में फंसे 13 प्रत्याशियों में से कौन बाहर निकल पाएगा यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958






























