👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ के गांव ददायरा, श्यामपुर व मलकपुर में बिना अनुमति के सभा करना रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी गजराज सिंह को महंगा पड़ गया। गजराज सिंह व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आचार संहिता का उल्लंघन करने, कोविड प्रोटोकोल का पालन न करने, निषेधाज्ञा का उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत दरोगा अनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उक्त गांवों में सभाओं की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है और रालोद-सपा कार्यकर्ताओं ने शेयर की है। बता दें कि पुलिस व प्रशासन सोशल मीडिया पर वायरल फोटो व वीडियो पर कड़ी नजर बनाए है।
केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



























