हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड पर स्थित सुप्रीम पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात दो हथियारबंद लुटेरों ने मेडिकल स्टोर संचालक से 15 हजार रुपए नकद, दो सोने की अंगूठी और एक सोने की चैन लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
मेडिकल स्टोर संचालक गौरव जैन ने बताया कि सोमवार की रात को बाइक सवार हथियारों से लैस दो बदमाश उसकी दुकान पर आ धमके और दवा मांगने लगे। देखते ही देखते बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे लूट लिया और नकदी समेत चेन, अंगूठी लूट ली और फरार हो गए। जब मेडिकल स्टोर संचालक ने शोर मचाया तब तक सभी भागने में कामयाब रहे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इस दौरान कप्तान ने पुलिसकर्मियों को जमकर लताड़ा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958


केयर हॉस्पिटल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं




























