हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के गांव हिंडालपुर में रविवार की शाम को एक वृद्धा की लूट के बाद हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस जांच में जुट गई। बता दें कि गांव निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी देवी कमरे में अकेली थी। इसी दौरान किसी ने वृद्धा के सिर पर ईट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और कानों से सोने के कुंडल और चेन लूटकर फरार हो गया। शाम को लगभग 4:00 बजे परिवार का एक बच्चा जब वृद्धा को चाय देने पहुंचा तो कमरे में बुजुर्ग की लाश देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने वृद्धा का शव देख पुलिस को मामले से अवगत कराया। वृद्धा के दो बेटे हैं जिनमें से एक लखनऊ और दूसरा गाजियाबाद में रहता है। वहीं एक बेटी मेरठ में रहती है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह वारदात हुई उस समय वृद्धा कमरे में अकेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वारदात का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार






























