हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ सदर सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक और प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती को नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। थाना देहात पुलिस ने विधायक समेत 30 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है जिससे विधायक की बेचैनी बढ़ गई हैं।
आपको बता दें कि विधायक विजयपाल आढ़ती ने देहात क्षेत्र के गांव धनोरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था जिससे जुड़ी कुछ फोटो वायरल हो गई। वायरल फोटो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा सदर से भाजपा के प्रत्याशी और विधायक विजयपाल आढ़ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और साथ ही 30 लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि 2017 में भी विधायक विजयपाल के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी विधायक सबक लेने को तैयार नहीं है और अब एक और मुकदमा दर्ज होने से विधायक की बेचैनी बढ़ गई हैं।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811




























