👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही मनचलों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने पिलखुवा के बाजारों में अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को एंटी रोमियो टीम के संबंध में जानकारी दी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले को पुलिस ने दबोचा। साथ ही मनचलों से पूछताछ भी की।





















