हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 11 लाख 23 हजार 744 मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का भविष्य तय करेंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। पांच जनवरी को जिला निर्वाचन आयोग ने अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है। जनपद हापुड़ में 11 लाख 23 हजार 744 मतदाता हैं। 2017 में 10 लाख 52 हजार 309 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। फिलहाल सबसे अधिक मतदाता धौलाना विधानसभा क्षेत्र से हैं जबकि सबसे कम गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से।
2017 के मुकाबले 2022 में 71,435 नए मतदाता बढ़े हैं। आगामी चुनाव में धौलाना विधानसभा क्षेत्र में चार लाख 11 हजार 332, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 65 हजार 384 और गढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 47 हजार 28 मतदाता हिस्सा लेंगे। कुल मतदाताओं में से छह लाख 4 हजार 264 पुरुष और पांच लाख 19 हजार 399 महिला तथा 81 अन्य मतदाता है।
SS Fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041























