
किसान प्रश्न मंच से किसानों को मिला सकारात्मक उत्तर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):किसान प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन बाबूगढ़ स्थित कृषि विज्ञानं केंद्र पर किया गया।
कृषकों को गन्ना के साथ अन्तः फसली खेती से होने वाले फायदों, अतिरिक्त आय और प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि से कृषकों को हो रहे लाभ पर प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में विस्तृत चर्चा की गयी।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद, उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओं के किसान भाइयों के जीवन में हो रहे सकारात्मक पहलूओं पर विस्तार से चर्चा की।
डी डी किसान की टीम से श्री हैदर जैदी ने कृषकों से इन योजनाओं के बारे में प्रश्न पूछे और सही उत्तर देने वाले कृषकों को किसान प्रश्न मंच कप देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का प्रसारण डी डी किसान चैनल पर किया जायेगा। डी डी किसान चैनल का आरम्भ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा इस उद्देश्य से किया गया था कि देश के विभिन्न हिस्सों में की जा रही उन्नत खेती की जानकारी सभी कृषकों तक पहुँचे और खेती किसानी को एक डेडिकेटेड प्रसारण मंच मिले।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















