हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धर्म यात्रा महासंघ हापुड़ द्वारा 132 वां श्री सुंदरकांड पाठ संकीर्तन का आयोजन किया गया। हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित त्यागी नगर में प्रदेश मंत्री तरुण गर्ग के आवास पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पंडित आदित्य भारद्वाज ने सुंदरकांड का पाठ किया। उसके उपरांत सुरेश गोयल, रवि एवं सचिन मास्टर ने अपने भजनों से सभी को मोहित किया। इस अवसर पर भक्तों ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। दरबार में काफी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई। प्रदेश मंत्री तरुण गर्ग, अध्यक्ष अजय सिंघल, जिलाध्यक्ष मोहित जैन, महामंत्री अमित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी तरुण कंसल, अतुल आजाद, पुनित गर्ग, कंचन अग्रवाल, सरीता गर्ग सुरेश गोयल, राहुल अग्रवाल, गीता सिंघल, आदि भक्तजन इस अवसर पर उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ एवं श्री कर्तन के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
SS Fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041

रालोद की भावी प्रत्याशी प्रीता हरित की ओर से सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

































