👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव निजामपुर उर्फ हिरणपुरा के एक किसान की अधिगृहीत भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
गांव निजामपुर उर्फ हिरणपुरा के किसान ब्रजपाल सिंह ने बताया कि गढ़-मेरठ रोड चौड़ीकरण के तहत उसकी भूमि अधिगृहीत की गई है, परंतु अधिगृहीत भूमि व दुकानों की पैमाईश ठीक नहीं की गई है। उसकी मांग है कि अधिगृहीत भूमि व दुकानों की पैमाईश ठीक करा कर उसे मुआवजा दिया जाए। किसान ब्रजपाल सिंह, संजय गहलौत, ललित सिंह, पीयूष वाल्मीकि आदि ने बुधवार को कलैक्ट्रेट पहुंच कर मांग के समर्थन में एक ज्ञापन दिया।
New Year Offer: Donald’s पर पाएं 15% OFF, 9602205929, 8630926262



























