👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com): देश में ओमीक्रोन के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए बुधवार को लोगों ने जागरुकता का परिचय देते हुए कोविड-19 रोधी टीका लगवाने हेतु कैम्पों पर पहुंचे।
जनपद हापुड़ में शहरी व ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अभियान हेतु विशेष शिविर लगाए जा रहे है। नगर पंचायत बाबूगढ़ परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में कोविड-19 रोधी टीकाकरण हेतु बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया और टीकाकरण कराया।
वूलन बंपर धमाका सेल, साथ में गिफ्ट भी FREE: 9927143205






















