👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। जैसे ही जनसभा खत्म हुई कुछ लोगों में होर्डिंग और पोस्टर उखाड़ने की होड़ मच गई। इस दौरान महिलाएं लकड़ियां उखाड़कर अपने साथ ले गई। लाखों रुपए खर्च कर पार्टी ने यहां होर्डिंग लगवाएं थे जिन्हें लोगों ने उखाड़ लिया और अपने घर ले गए। लोगों का कहना है कि इस लकड़ी से वह अपने घर का चूल्हा जलाएंगे।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260






















